रानीखेत/अल्मोड़ा। रानीखेत नगर में इन दिनों विगत 10 दिनों से ई डिस्ट्रिक्ट साइट का उत्तराखण्ड पोर्टल तकनीकी खराबी कारण नही चल पा रहा है। जिस कारण आम जनता खासी परेशान है। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्य प्रमाण पत्र आदि अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन को लेकर लोग परेशान हैं। आये दिन क्षेत्र के लोग कामन सर्विस सेन्टरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इस बीच जबकि कामन सर्विस सेन्टरों में हजारों की संख्या में प्रमाण पत्र पेंडिंग हैं। क्षेत्र के पोर्टल कर्ताओं का कहना है की उन्होंने कामन सर्विस सेन्टर के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर व अन्य सम्बंधित अधिकारियों को भी सूचना दी, पर कोई सन्तोषजनक आश्वासन नही मिला। लिहाजा ऑनलाइन द्वारा आवेदन प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर जनता भारी फजीहत झेलने को विवश है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।