HomeBreaking Newsसितारगंज सनसनी : आरोग्य सेतु एप में अब एक किमी के दायरे...

सितारगंज सनसनी : आरोग्य सेतु एप में अब एक किमी के दायरे में दिख रहा कोरोना संक्रमित

नारायण सिंह रावत

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सितारगंज। कोरोना संक्रमण को लेकर बनाएं गए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप में सितारगंज में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के एक किलोमीटर के दायरे में दिखाये जाने से आज सुबह हडकंप मच गया है। कल से इस व्यक्ति की तलाश मे लगे पुलिस प्रशासन को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। लोगों में इसको लेकर खासी चर्चा है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेकर जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है। लेकिन कल से अब तक स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन की सूचना की प्रतीक्षा कर रहा है।
जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और एलर्ट के लिए बनाए गए मोबाइल ऐप आरोग्य सेतु सितारगंज शहर में एक कोरोना पॉजिटिव दर्शा रहा था। आज सुबह एप में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की दूरी एक किमी दिखाये जाने से मामला और बिगड़ गया। यह खबर लोगों में आम होती चली गई। जिस कारण लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। हालांकि अपराहन के बाद यह दिखना बंद हो गया है। इस बावत पूछने पर सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ राजेश आर्य ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ऐप आरोग्य सेतु में कोरोना पॉजिटिव दिख रहा था जो कि दोपहर बाद नहीं दिख रहा था। किन्तु स्थानीय स्तर पर हमारे पास इसको ट्रेस करने की सुविधा नहीं है। इसलिए हमने इसकी सूचना जिला प्रशासन को तुरंत ही दे दी थी। हम जिला प्रशासन के सूचना का इंतजार कर रहे है। ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि हम इस मामले में पूरी ऐतिहात बरत रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments