HomeCrimeसितारगंज न्यूज़ : किशोरी की हत्या करने के आरोप में पिता और...

सितारगंज न्यूज़ : किशोरी की हत्या करने के आरोप में पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

नारायण सिंह रावत
सितारगंज। किशोरी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने किशोरी के पिता व उसकी सौतेली मां को आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्यवाही मृतिका किशोरी के नाना की तहरीर पर की। स्मरण रहे कि सौतेली मां और उसके पिता ने बालिका द्वारा आत्महत्या करना बताया था। पुलिस के अनुसार टैगोर नगर निवासी सुनील मंडल की शादी टाडा विजेसी थाना न्यूरिया, जिला पीलीभीत निवासी गोविन्द साना की पुत्री सुचित्रा के साथ हुई थी।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

जिससे उसकी एक पुत्री पलक का जन्म हुआ था। बाद में सुचित्रा की मृत्यु हो गई। इसी बीच सुनील ने रीना मंडल से शादी कर ली। नाना गोविन्द साना के मुताबिक फलक ने उन्हें फोन कर अपनी सौतेली मां और पिता से जान का खतरा बताया था। लेकिन वो लॉकडाउन के कारण कुछ नहीं कर सके। इसी बीच सुनील और उसकी पत्नी ने उन्हें बताया कि फलक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्डम कराया तो मामला कुछ ओर ही निकला। जिस पर नाना गोविन्द साना ने तहरीर देकर उसकी सौतेली मां ओर पिता के खिलाफ रिर्पोट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामला हत्या का मामला दर्ज कर दोनों नामजद अभियुक्तों सौतेली मां रीना मंडल तथा उसके पिता सुनील मंडल को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments