HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज ब्रेकिंग : सेंट्रल जेल में तीन और कैदी कोरोना संक्रमित -...

सितारगंज ब्रेकिंग : सेंट्रल जेल में तीन और कैदी कोरोना संक्रमित – सूत्र

ADVERTISEMENTS

सितारगंज। संपूर्णानंद आदर्श केंद्रीय जेल परिसर में सजा काट रहे तीन और कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जेल प्रशासन को यह समझ नहीं आ रहा है कि जेल में कोरोना कैसे पहुंचा। आज शाम जेल के दो कैदियों के कोरोना पाजिटिव आने के खबर अई थी और अब तीन और कैदियों के कोरोना संक्रमित होने की खबरें आ रही है। हालांकि अभी सरकारी स्तर पर इन केसों की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन जेल परिसर में इस खबर से हड़कंप मचा हुआ है। माना यह जा रहा है कि इन कैदियों के परिजनों के इनसे मिलने आने की वजह से वे संक्रमित हुए होंगे। फिलहाल उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार की जा रही है। जेल के कर्मचारियों को भी अब अपना खतरा सता रहा है। बताया गया है कि इनमें से दो कैदी एक बैरक में और तीन एक बैरक में रहते थे।

इससे पहले की हमारी खबर…

सितारगंज ब्रेकिंग : सेंट्रल जेल में कोरोना का प्रवेश, दो कैदी पॉजिटिव मिले

सितारगंज। उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज तहसील के सेंट्रल जेल के दो कैदियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यहां सक 56 कैदियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से बाकियों की रिपोर्ट तो निगेटिव आ गई लेकिन दो बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस खबर के बाद सेंट्रल जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से
click now

सीएनई मीडिया हाउस की दैनिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दूसरे दिन के सवाल देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments