HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज न्यूज़ : एबीवीपी ने मनाया 72वां स्थापना दिवस

सितारगंज न्यूज़ : एबीवीपी ने मनाया 72वां स्थापना दिवस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 72वां स्थापना दिवस हार्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सितारगंज इकाई द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व छात्र संघ सचिव देवेश कुमार और जिला सह संयोजक हरजीत कंबोज के नेतृत्व में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम संपूर्ण नगर इकाई ने राजकीय महाविद्यालय सितारगंज में ध्वज रोहण कर राष्ट्रगान किया गया, तत्पश्चात सितारगंज कोतवाली में मौजूद समस्त कोरोना वॉरियर्स और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज के समस्त कोरोना वॉरियर्स को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया और मिष्ठान वितरण की।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व छात्र संघ सचिव देवेश कुमार ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और समय-समय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यक्रमों का आयोजन करता है और इस वैश्विक महामारी के चलते जो पुलिसकर्मियों ने डॉक्टरों ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया है वह हमारे लिए गौरव का विषय है। सम्मान समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेश कुमार, प्रांत सह मंत्री शिवानी जोशी, जिला सह संयोजक हरजीत कंबोज, नगर अध्यक्ष अमित सागर, कमल गहतोड़ी, अक्षय विश्वास, सतीश उपाध्याय, विशाल श्रीवास्तव, सोनू शर्मा, आशीष साहनी, विक्रांत तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments