अल्मोड़ा। श्रीराम विद्या मंदिर इंटर कालेज डोटियालगांव में वर्ष 2020 का परीक्षा परिणाम क्षेत्र के सभी विद्यालयों के परीक्षा परिणामों से उत्कृष्ट रहा। हाईस्कूल परीक्षा में 28 विधियार्थी सम्मिलित हुए। सभी उत्तीर्ण हुए जिसमें 12 छात्रों ने विशेष योग्यता सहित प्रथम श्रेणी हासिल की, जबकि 4 द्वितीय स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में कुल 16 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। जिसमें से 01 विशेष योग्यता सहित 9 प्रथम श्रेणी तथा 3 द्वितीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार पंत, प्रबंध समिति के अध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट, प्रबन्धक भीम सिंह भाकुनी, चन्द्र लाल वर्मा, गोकुल सिंह रावत ने सभी बच्चों एवं अध्यापकों को उनकी कठिन मेहनत और सफलता के लिए बधाइयां दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।