HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : श्री बागनाथ मंदिर समिति और पुजारियों ने मतभेद की...

बागेश्वर न्यूज : श्री बागनाथ मंदिर समिति और पुजारियों ने मतभेद की खबरों को बताया भ्रामक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बागेश्वर। श्रीबागनाथ मंदिर समिति और बारीदारों के बीच मतभेदों की बात को आज दोनों पक्षों ने खारिज कर दिया। दोनों पक्षों ने कहा वास्तव में मंदिर कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बंद रखा गया है, जबकि कुछ लोग इसे दोनों पक्षों में मतभेद का जामा पहना कर अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं।
मंदिर को भक्तों के लिए नहीं खोलने से मंदिर समिति और बारीदारों के बीच लगातार मतभेद की बाते सामने आ रही थी। कई लोगों का कहना था कि समिति की तैयारियों के बावजूद पुजारी, बारीदारों ने मंदिर खोलने से इनकार कर दिया। इस तरह की बातों पर विराम लगाने के लिए दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई। जिसमें बाहर से आ रही मतभेद की बातों पर विचार किया गया। बारीदार ओर समिति ने स्पष्ट किया कि संयुक्त रूप से जनहित को देखते हुए निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना का खतरा बरकरार रहेगा। मंदिर खोलने से परेशानी बढ़ेंगी। इस मौके पर बारीदार किशन सिंह रावल, नीमा रावल, संरक्षक व बारीदार रतन सिंह रावल, अध्यक्ष व बारीदार नंदन सिंह रावल, भगवत सिंह रावल सहित समिति के अन्य पदाधिकारी व बारीदार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments