HomeUncategorizedफिल्म बड़े मियां छोटे मियां में काम करेंगी श्रद्धा कपूर!

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में काम करेंगी श्रद्धा कपूर!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में काम करती नजर आ सकती है।

पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ (Akshay Kumar and Tiger Shroff) की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। चर्चा है कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के लिए अप्रोच किया गया है।

श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ के अपोजिट नजर आ सकती हैं। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। बागी और बागी 3 जैसी हिट फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया है।

अनन्या पांडे

मधुबाला का किरदार निभाना चाहती है अनन्या पांडे

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे सिल्वर स्क्रीन पर मधुबाला का किरदार निभाना चाहती है।

अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने कहा, “मुझे मधुबाला बेहद पसंद हैं, मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं और उनमे से ‘चलती का नाम गाड़ी’ मेरी फेवरेट है। कभी मौका मिला तो उनका रोल पर्दे पर निभाना चाहूंगी। वो बहुत सुंदर थीं। मुझे पता है कि फिलहाल मैं उनके मुकाबले में कुछ भी नहीं हूं, लेकिन मैं उनकी लाइफ से बेहद अट्रैक्टिव हूं। मधुबाला के अलावा, वहीदा रहमान और शर्मिला टैगोर भी मेरे फेवरेट हैं।”

अनन्या पांडे ने कहा, “ मैं संजय लीला भंसाली की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूँ।जिस तरह से संजय लीला भंसाली अपनी फिल्में ऑडियंस तक पहुंचाते हैं – ‘लार्जर दैन लाइफ।’ मैं इस तरह की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। जिस तरीके से ‘गंगूबाई’ में उनका विजन देखने को मिला, वो वाकई कमाल का था।मुझे हर तरह की फिल्में करनी हैं। हॉरर, मास कॉमेडी, रोमांटिक जैसे सभी तरीके के जॉनर एक्स्प्लोर करने हैं। मुझे ‘जब वी मेट’ की तरह फिल्में करनी हैं जिसमें इमोशंस को कई तरह से दिखाया गया।”

उत्तराखंड में मिला व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर सांप, IUCN की रेड लिस्ट में हैं शामिल

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments