HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : घरेलू तनाव के चलते सिपाही ने सरकारी रायफल...

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : घरेलू तनाव के चलते सिपाही ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार दे दी जान, हड़कंप

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर

हरिद्वार में कोषागार में तैनात एक सिपाही ने घरेलू तनाव के चलते खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। रायफल से हुई फायर की तेज आवाज़ सुन आस—पास तमाम लोग दौड़े चले आये, लेकिन तब तक सिपाही की मौत हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार रोशनाबाद कोषागार के डबल लॉक की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सिपाही सुनील कुमार ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। जिसके बाद वह वहीं ढेर हो गया। बताया जा रहा है कि सिपाही के पुत्र का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था और घर पर भी किन्ही कारणों से तनाव चल रहा था। सम्भवत: इन्ही कारणों के चलते उसने अपनी जान दे दी। इधर एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि यह घटना आज बुधवार सुबह की है। मामले की जांच चल रही है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand Breaking : दीक्षा मिश्रा हत्याकांड : हत्यारा ऋषभ उर्फ इमरान चढ़ा नैनीताल पुलिस के हत्थे, अब खोलेगा सारे राज़

इधर रामनगर में एक अन्य मामले में पत्नी से हुए झगड़े के बाद पति ने तेज धारदार चाकू से अपना गला काट लिया, जिसके बाद उसे गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर रात पौड़ी गढ़वाल के गोलीखाल में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर गुस्साये पति ने चाकू से अपना गला काट लिया। जिसक बाद परिजन उसे तत्काल रामनगर संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

ब्रेकिंग लालकुआं अपडेट : बच्चा हाथी समेत दो हाथियों की हुई ट्रेन की चपेट में आकर मौत, यात्रियों को भेजा गया बस से

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments