HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगी कचहरी बाजार...

अल्मोड़ा : सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगी कचहरी बाजार की दुकानें, व्यापारियों की बैठक में लिया गया निर्णय

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

अल्मोड़ा। यहां स्थानीय कचहरी बाजार अल्मोड़ा के दुकानदारों की हुई बैठक में तय हुआ कि केंद्र व राज्य सरकारों की दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए कचरी बाजार को शाम 7 बजे तक खोला जाएगा। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि शाम 4 बजे बाजार बंद होने के कारण ऑफिसों में नौकरी करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऑफिस स्वयं 5 बजे छूट रहे हैं और बाजार शाम 4 बजे बंद हो रहा है, जिस कारण कई लोग रोजमर्रा के जरूरी सामान लेने से वंचित हो जा रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि नगर व जिला व्यापार मंडल का आपसी सामंजस्य न होने के कारण भी व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा सरकार या जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को लेकर व्यापार संघ द्वारा सही दिशा निर्देश नहीं होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है। व्यापारियों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है कि कचहरी बाजार कल 9 जून से सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक खोली जायेगी। बैठक में कचहरी बाजार के व्यापारी युसुफ तिवारी, गुड्डू कार्की, प्रकाश रावत, जिया खान, प्रमोद रावत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments