HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दुकानदार रखें कूड़ेदान वरना दंडात्मक कार्रवाई, जमा करें यूजर चार्ज

अल्मोड़ा : दुकानदार रखें कूड़ेदान वरना दंडात्मक कार्रवाई, जमा करें यूजर चार्ज

ADVERTISEMENTS

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बैठक

पनुवानौला/अल्मोड़ा। दन्या में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर हुई बैठक में प्रशासन व जिला पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर कई नियम लागू किए गए। तय हुआ कि प्रत्येक दुकान के बाहर अनिवार्य रूप से कूड़ेदान रखे जायेंगे और ऐसा नहीं करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।

उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में दन्या में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार भनोली बरखा जलाल, राजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत अल्मोड़ा व अन्य विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल दन्या और पनुवानौला के समस्त पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में जैविक कूड़े के निस्तारण के लिए कंपोस्ट पिट बनाए जाने हेतु भूमि का चिह्नीकरण किया गया। आदेशित किया गया कि जिला पंचायत को यूजर चार्ज समय से जमा किया जाए। प्रत्येक माह यूजर चार्ज जिला पंचायत को दिया जाएगा। प्रत्येक दुकान में जैविक कूड़े दान और अजैविक कूडे दान रखे जाएंगे। यदि निरीक्षण उपरांत कूड़ेदान दुकानदार की दुकान में नहीं पाए जाते तो संबंधित के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments