HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : दीपावाली की आधी रात में दुकान में लगी आग,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : दीपावाली की आधी रात में दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

दीपावली की देर रात यहां मंगलपड़ाव ​क्षेत्र में स्थित एक किराने की दुकान में अचानक शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया। सूचना पर फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में काफी नुकसान हो चुका था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगल पड़ाव क्षेत्र अंतर्गत जामा मस्जिद के निकट कपिल कुमार अग्रवाल के किराने की दुकान में गत देर रात्रि करीब सवा बारह बजे आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठती देख वहां आस—पास मौजूद लोगों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचित किया। जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि दुकान स्वामी को इस अग्निकांड में तीन लाख से अधिक का नुकसान पहुंचा है। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

लालकुआं ब्रेकिंग : यहां दिवाली की रात 22 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, परिजनों में कोहराम

आग पर काबू पाने के दौरान विभाग के एफएसओ एमपी सिंह, लीडिंग फायरमैन गिरीश चंद्र, मुकेश कुमार और चालक श्याम सिंह नैनवाल मौजूद रहे। इधर अनुमान लगाया जा रहा है कि आग का सम्भावित कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।

Big Breaking : केदारनाथ पहुंचे मोदी, “बम—बम भोले” के जयकारों से गूंज उठी घाटी !

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments