HomeBreaking Newsकांग्रेस को झटका : 5 बार के MLA रहे मतीन अहमद ने...

कांग्रेस को झटका : 5 बार के MLA रहे मतीन अहमद ने छोड़ा दामन

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क। दिल्ली चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां सीलमपुर से 05 बार विधायक रहे मतीन अहमद ने कांग्रेस को ‘टाटा—बाय बाय’ बोल दिया है। मतीन अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके बेटे और बहू पहले ही AAP में शामिल हो चुके हैं।

मतीन अहमद ने छोड़ा दामन
मतीन अहमद ने छोड़ा दामन

ज्ञात रहे कि दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे समय में कांग्रेस, आप, भाजपा अभी से मेहनत कर रही है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मतीन अहमद ने आप ज्वाइन कर ली है।

जानिए कितने पावरफुल हैं मतीन

बताना चाहेंगे कि मतीन अहमद सीलमपुर सीट से कांग्रेस के 5 बार के विधायक रहे हैं। वह 1993 से लेकर 2013 तक लगातार यहां से चुनाव जीतते रहे। उनके बेटे चौधरी जुबैर और बहू शगुफ्ता चौधरी 29 अक्टूबर को ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। उनकी बहू शगुफ्ता दिल्ली की पार्षद हैं।

मतीन अहमद को सीलमपुर इलाके में काफी लोकप्रिय चेहरा माना जाता है। यहां 2015 और 2020 के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की, लेकिन इस बार मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा था, जिससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा दांव चला गया है। मतीन अहमद के पार्टी में शामिल होने से AAP की ताकत सीलमपुर में बढ़ी है।

कई नेता नाराज भी

वहीं, मतीन फैमिली के पार्टी में शामिल होने से कई मुस्लिम नेता नाराज भी हैं। खैर अब देखना होगा कि कांग्रेस यहां से किस चेहरे को उतारती है। अलबत्ता आज मतीन के नेतृत्व में सैकड़ों मुसलमान आप का दामन थाम सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments