HomeUttarakhandAlmoraशिवचरण पांडे का निधन सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति, पालिका में...

शिवचरण पांडे का निधन सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति, पालिका में शोक सभा

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के सभागार में हुई शोक सभा में प्रख्यात रंगकर्मी शिवचरण पांडे के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

पालिका के पूर्व सभासद व वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चंद्र पांडे की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. शिवचरण पांडे कुमाउनी संस्कृति, होली व रामलीला के पुरोधा व वरिष्ठ रंगकर्मी थे। उनका निधन सांस्कृतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

वक्ताओं ने कहा कि शिवचरण पांडे की बैठकी होली की मधुर तान, होली पर्व पर हमेशा के लिए खामोश हो गई है। उन्होंने कहा कि शिवचरण पांडे द्वारा वर्ष 1980 से संस्था की ओर से साहित्यिक क्षेत्र में प्रकाशित होने वाली वार्षिक पत्रिका पुरवासी का संपादन किया जाता रहा। पत्रिका के जरिये उन्होंने पहाड़ की लोक संस्कृति, साहित्य, संगीत, इतिहास आदि विषयों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम किया। स्व. पांडे ने पहाड़ की रामलीला और शास्त्रीय होली गायन परंपरा को राष्ट्रीय पहचान दिलाये जाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया था।

शोक सभा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व सभासद प्रकाश पांडे, पालिका सभासद अर्जुन बिष्ट, दीपक वर्मा, राजेंद तिवारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरन रौतेला, जगदीश चंद्र जोशी, रमेश चंद्र, पुष्कर सिंह बिष्ट, पंकज तिवारी, शीला देवी, हरीश चंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप पांडे, पप्पू गुणवतं, भूपेंद्र जोशी, विजय अधिकारी, प्रकाश चंद्र पंत, अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव, लक्ष्मण सिंह, मुकेश भंडारी, बसंत बल्लभ पांडे, मनोज कर्नाटक, भुवन जोशी, दीपा जोशी, गीता भट्ट, दीप चंद्र जोशी, दीवान सिंह मेहरा, जगदीश लटवाल, परितोष जोशी, रमेश नेगी, बसंती बिष्ट, कविता दुम्का, चंद्रशेखर कांडपाल, दीपक सिंह बिष्ट, विजय अधिकारी, पुष्पा पांडे, जीवन सिंह ऐरी, लीला रावत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments