HomeUttarakhandAlmoraश्रद्धांजलि: आर्मी स्कूल अल्मोड़ा के शिक्षक शिवांशु नहीं रहे, शोक की लहर,...

श्रद्धांजलि: आर्मी स्कूल अल्मोड़ा के शिक्षक शिवांशु नहीं रहे, शोक की लहर, चंद रोज पूर्व सड़क दुर्घटना मेंं हुए थे गंभीर घायल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के अध्यापक शिवांशु शंखधर का शुक्रवार प्रातः निधन हो गया है। शिवांशु शंखधर के निधन से आर्मी पब्लिक स्कूल समेत शहर में शोक की लहर है। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े शंखधर लो​क​प्रिय थे और चंद रोज पूर्व एक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
उल्लेखनीय है कि गत 19 अक्टूबर को बरेली के समीप एक सड़क दुर्घटना में आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के पीजीटी शिक्षक शिवांशु शंखधर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह बेहोशी में चल रहे थे और उपचाराधीन थे। शिवांशु शंखधर श्री राम चंद मिशन व सीता राम बाबा ट्रस्ट सहित अनेक धार्मिक व सामाजिक संगठनों से भी जुड़े थे। यहां कुशल व्यवहारिक शिवांशु विद्यार्थियों, अभिभावकों के साथ ही विद्यालय में लोकप्रिय थे। दुर्घटना में घायल होने के बाद से उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना विद्यार्थी व तमाम अन्य लोग कर रहे थे, किंतु नियति को कुछ और ही मंजूर था। शुक्रवार सुबह उनका देहांत हो गया। जिससे यहां आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य समेत अध्यापकों व छात्र—छात्राओं में शोक की लहर छा गई है। इनके अलावा शहर के तमाम लोगों तथा चि​त—परिचितों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments