HomeUttarakhandNainitalशिवांगी पांडेय ने अंतर्राष्ट्रीय पैरा-बैडमिंटन में जीता स्वर्ण पदक, बढ़ाया गौरव

शिवांगी पांडेय ने अंतर्राष्ट्रीय पैरा-बैडमिंटन में जीता स्वर्ण पदक, बढ़ाया गौरव

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक किए अपने नाम

सीएनई रिपोर्टर, काठगोदाम। इंस्पिरेशन स्कूल, काठगोदाम की होनहार छात्रा शिवांगी पांडेय ने अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पैरा-बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। उनके इस अद्वितीय प्रदर्शन से उत्तराखंड को अंतर्राष्ट्रीय खेल मंच पर गौरव प्राप्त हुआ है।

शिवांगी ने हाल ही में 1 जुलाई से 6 जुलाई 2025 तक कंपाला, युगांडा में आयोजित युगांडा अंतर्राष्ट्रीय पैरा-बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 में महिला सिंगल्स वर्ग में स्वर्ण पदक तथा डबल्स वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने युगांडा अंतर्राष्ट्रीय पारा-बैडमिंटन 2024 में भी डबल्स वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया था।

राष्ट्रीय स्तर पर भी शिवांगी ने अपना परचम लहराया। उन्होंने खेलो इंडिया 2025, जो इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित हुआ, में महिला सिंगल्स वर्ग में कांस्य पदक जीता। साथ ही, खेल महाकुंभ 2024 और 2025 में लगातार दो वर्षों तक स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इंस्पिरेशन स्कूल, काठगोदाम की प्राचार्य, प्रबंधक एवं प्रबंधन समिति ने शिवांगी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय परिवार को गर्व है कि उनकी छात्रा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत एवं उत्तराखंड का गौरव बढ़ा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments