HomeUttarakhandAlmoraश्री स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर में शतचंडी महायज्ञ, भंडारा 11 जून को

श्री स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर में शतचंडी महायज्ञ, भंडारा 11 जून को

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

सीएनई रिपोर्टर रानीखेत। विगत वर्षों की भांति श्री स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर में शतचंडी महादेव एवं श्रीमद् देवी भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ हो चुका है। नित्य यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

रविवार को बिनसर महादेव में पूजन, अरणी मंथन, पाठ, हवन कथा प्रवचन हुए। उल्लेखनीय है कि यह मंदिर सोनी देवलीखेत रामनगर रानीखेत मार्ग पर स्थित है। जहां पूर्व में नागा बाबा मोहन गिरी महाराज एवं ब्रह्मलीन राम गिरि महाराज की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रतिवर्ष शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान के साथ वर्षिकोत्सव विश्व कल्याणर्थ के लिए मनाया जाता रहा है।

वर्तमान में पीठाधीश्वर श्री 108 गोवर्धन गिरी महाराज द्वारा तथा क्षेत्र के श्रद्धालुओ के सहयोग के साथ शतचंडी महायज्ञ भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धर्मार्थ कार्य में यजमान चंद्रशेखर करगेती एवं श्रीमती दीपा करगेती हैं। इसी धार्मिक आयोजन का आशीर्वाद लेने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महरा भी पहुंचे।

उनके साथ सभी आए हुए श्रद्धालुओं ने श्रीमद शिवपुराण ज्ञान यज्ञ कथा के आयोजन में पहुंच कर गोवर्धन गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ होने वाले अग्रिम कार्यक्रम में मंगलवार 10 जून 2025 पूजन पाठ, हवन एवं कथा आदि होंगे।

बुधवार 11 जून 2025 को पूर्णाहुति तथा महा विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कुलदीप कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, यूथ विधानसभाध्यक्ष अंकिता पडलिया, रानीखेत व्यापार मंडल उप सचिव विनीत चौरसिया, बिनसर महादेव मंदिर के सदस्य और क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि चंदन बिष्ट, त्रिभुवन अधिकारी व बिनसर महादेव मंदिर के पदाधिकारी व भक्तगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments