HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : शास्त्री ने संस्कृत कालेज और मंदिरों में लगाए नाना...

हल्द्वानी न्यूज : शास्त्री ने संस्कृत कालेज और मंदिरों में लगाए नाना प्रकार के पौधे

ADVERTISEMENTS

मोटाहल्दू। पर्यावरण प्रेमी शास्त्री महेश चंद्र जोशी ने आज अपने जन्म दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाते हुए श्री महादेव गिरी स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय, दत्तात्रेय मंदिर बेल बाबा, मां हाट कालिका मंदिर और अवन्तिका मंदिर में अलग-अलग प्रकार के फलदार एवं धार्मिक पौधे जैसे रुद्राक्ष, बेलपत्री व बरगद इत्यादि के दर्जनों वृक्ष लगाए। पर्यावरण प्रेमी शास्त्री महेश चंद्र जोशी ने बताया कि वह वृक्षारोपण कार्यक्रम आगे भी करते रहेंगे।

शास्त्री महेश चंद जोशी ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में उनकी सहायता डॉ. नवीन चंद्र जोशी प्रधानाचार्य श्री महादेव गिरी स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय एवं मदन सिंह बिष्ट प्रभारी वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी ने की। पर्यावरण प्रेमी शास्त्री महेश जोशी ने बताया कि सभी को अपने जन्म दिवस एवं मांगलिक कार्यक्रम में एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।

? ताजा खबरों के लिए ज्वाइन व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

पर्यावरण प्रेमी शास्त्री जोशी ने बताया कि वह अभी तक 1100 सौ से अधिक वृक्ष लगा चुके हैं और आगे भी निरंतर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाते रहेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ नवीन चंद्र जोशी, आचार्य राकेश पंत, आचार्य मनीष जोशी, शास्त्री हेम चंद्र तिवारी, शेखर भट्ट आदि उपस्थित थे।

रुद्रपुर : स्मैक के साथ पकड़े युवक ने चाकू से हमला कर खुद को किया घायल

सोनी का बिगेस्ट इंडियन टीवी रिएलिटी शो में हुआ चयन

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments