HomeUttarakhandAlmoraइंटर स्कूल ताइक्वांडो में छाया शारदा पब्लिक स्कूल का जलवा, दर्ज की...

इंटर स्कूल ताइक्वांडो में छाया शारदा पब्लिक स्कूल का जलवा, दर्ज की जीत

ADVERTISEMENTS

📌 पाइनवुड द्विवतीय, गुरु एकेडमी व मिनर्वा पब्लिक स्कूल तृतीय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में आज बुधवार को एक दिवसीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पदक अपने नाम किया। वहीं, पाइनवुड द्विवतीय तथा गुरु एकेडमी व मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शारदा पब्लिक स्कूल
शारदा पब्लिक स्कूल
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा (Sharda Public School) में प्रात:काल मुकाबले हुए। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस अधीक्षक प्रेम सिंह सांगा (Prem Singh Sanga), राजेश बिष्ट, प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता शेखर लखचौरा व हेम तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर की। विभिन्न वर्गों में आयोजित मुकाबले में शारदा पब्लिक स्कूल, गुरू एकेडमी, पाइनवुड, कूर्मांचल स्कूल, मिनर्वा स्कूल आदि से करीब 70 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।

विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निर्णायक की भूमिका में कमल जोशी, हर्षित रावत, रक्षित भंडारी, पवन बोरा, ललित भाकुनी शामिल रहे। प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो कोच शारदा पब्लिक स्कूल मनोज पांडे के दिशा-निर्देशन में हुआ। इस मौके पर दानिश आलम, अनीता पवार एवं विद्यालय का समस्त परिवार मौजूद था।

देहरादून में गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments