HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : व्यापारी बंधुओं की माता शांति देवी का निधन, सांय 04...

अल्मोड़ा : व्यापारी बंधुओं की माता शांति देवी का निधन, सांय 04 बजे निकलेगी शव यात्रा

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के वरिष्ठ व्यापारी नर्मदा शंकर अग्रवाल व गिरजा शंकर अग्रवाल की माता शांति देवी का आज उनके बड़े पुत्र के रुद्रपुर स्थित निवास पर प्रातः 8 बजे निधन हो गया। वह 98 वर्ष की थीं। आज शाम 4 बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से रुद्रपुर श्मशान घाट को जाएगी।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उल्लेखनीय है कि नर्मदा शंकर अग्रवाल की लोहे के शेर के पास तथा उनके भाई गिरजा शंकर अग्रवाल की रघुनाथ मंदिर के पास बर्तनों के व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। इधर अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। पदाधिकारियों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर की है। शोक सभा में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील शाह, राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, अनीता रावत, मयंक बिष्ट, कार्तिक शाह,अमन नज्जोन, राहुल बिष्ट, शहजाद कश्मीरी, भुवन वर्मा, बलवंत राणा, राजेश शाह, सुपथ वर्मा, प्रकाश रावत आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments