HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, गरमपानी : गांव में 07 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव,...

बिग ब्रेकिंग, गरमपानी : गांव में 07 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटीन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण एक बार फिर पांव पसारने लगा है। गत दिनों यहां जीआईसी रातीघाट में कई बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री की जब जांच की गई थी तो आज 07 की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी सजग है। क्षेत्र के विद्यालयों में समय—समय पर बच्चों की जांच की जा रही है। बीते दिनों राजकीय इंटर कालेज रातीघाट में 04 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के बाद इनके संपर्क में आये तमाम लोगों की जांच का क्रम भी चला।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश पंत ने बताया कि गत दिनों हुई जांच की रिपोर्ट आई है, जिसमें हली गांव में 07 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजिटिव पाये गये सभी लोग उन 04 बच्चों के परिजन व संपर्क में आए लोग हैं। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर जरूरी इंतजाम किये जा रहे हैं और आम लोगों से जागरूक रहने की अपील की जा रही है।

अलबत्ता इतना स्पष्ट है कि कोरोना भले ही अब घातक रूप में दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन संक्रमण का दौर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। खास तौर पर उन लोगों को अब भी संक्रमित होने का खतरा है जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है। इनमें तमाम स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments