AccidentUttar Pradesh

दुःखद : दो वाहनों की भिड़ंत में सात की मौत, 13 घायल

UP News | हाथरस जिले में मंगलवार दोपहर एक कंटेनर और टाटा मैजिक की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गये। मृतकों में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। घायलों में छह की हालत नाजुक बताई गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक बुरी तरह से डैमेज हो गई। दोनों गाड़ियां पलट गईं। लोग उछलकर सड़क पर गिर गए। घटना से जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें लोग सड़क पर तड़पते दिख रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में दुख जताते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल अस्पताल पहुंच कर घायलों को समुचित उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा सिकंद्राराऊ रोड पर जैतपुर गांव के पास दोपहर दो बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, कोतवाली चंदपा के गांव कुम्हरई के निवासी 20 लोग और उनके रिश्तेदार मैजिक में सवार होकर एटा के गांव नगला इमलिया निवासी 60 वर्षीय कैंसर पीड़ित बुजुर्ग देखने के लिए जा रहे थे। गांव जैतपुर के पास कंटेनर ने मैजिक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक कई पलटी मारते हुए खड्डे में जा गिरी। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मैजिक से घायलों को बाहर निकाला। मौके पर ही छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।

जिलाधिकारी राहुल पांडे ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मौके पर छह लोगों की मौत हुई थी। एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा। 13 लोग घायल हैं। छह घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। सात का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

हाथरस हादसे में मरने वालों के नाम

>> नीलम (40) पत्नी वेद प्रकाश, निवासी आवास विकास कॉलोनी, हाथरस।
>> मनवीर सिंह (50) पुत्र सुनहरी लाल, निवासी रतिभानपुर, थाना सिकंद्राराऊ, हाथरस।
>> कृष्णपाल सिंह उर्फ बिल्लू (38) पुत्र सौदान सिंह, निवासी, रिवाड़ी सटीक, एटा।
>> प्रेमादेवी पत्नी गरीबदास, निवासी कुमहरई थाना चंदपा, हाथरस।
>> पुष्पादेवी पत्नी गोपाल, निवासी कुमहरई, थाना चंदपा, हाथरस।
>> ईशू पुत्र जगदीश, निवासी कुमहरई, थाना चंदपा, हाथरस।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
error: Content is protected !!
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती
News Hub