HomeUttarakhandNainitalराइंका ढोकाने में सेवा योजना शिवरार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

राइंका ढोकाने में सेवा योजना शिवरार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

ADVERTISEMENTS

✒️ विविध गतिविधियों के साथ एनएसएस शिविर का समापन

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। पी०एम०श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय नियमित शिविर का विधिवत समापन हो गया है। शिविर में स्वयं सेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया तथा विविध उपयोगी गतिवि​धियां की।

विविध गतिविधियों के साथ एनएसएस शिविर का समापन
विविध गतिविधियों के साथ एनएसएस शिविर का समापन
विविध गतिविधियों के साथ एनएसएस शिविर का समापन
विविध गतिविधियों के साथ एनएसएस शिविर का समापन

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सिंह व मोहन प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रथम सत्र में विद्यालय परिसर की स्वच्छता को गई। जिसमें स्वयं सेवियों को तीन समूह में बांट दिया गया। जिनमें से कुछ समूह के स्वयं सेवियों के द्वारा विद्यालय परिसर के बाहर सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित कराया गया। इसके पश्चात् द्वितीय समूह ने पूर्व में किये पौधारोपण की निराई—गुढ़ाई की गयी। तृतीय समूह ने विद्यालय परिवेश की घास की सफाई की।

द्वितीय सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा सेवा योजना के गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात् पूर्व में आयोजित सेवा योजना शिविरों में सक्रिय रूप से कार्यरत डॉ. मनोज गैड़ा प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ने स्वच्छता, कौशल व सेवा योजना के विषय में स्वयंसेवियों को जागरुक किया।

अध्यापक हेमा सती, दीपक कुमार ने शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेकर छात्रों को विभिन्न गतिविधियां करायी। विशेष रूप से मनोज पंत के द्वारा सेवा योजना से किस प्रकार लाभान्वित हो सकते है के बारे में बताया। उन्होंने विस्तार से बताया कि छात्र किस प्रकार अपने कैरियर में एन०एस०एस से योग्यता को अधिक विशेष कर सकते हैं।

बौद्धिक सत्र पूर्ण होने के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य के आशीष वचनों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता पंत,
बी.के. सिंह, मोहन प्रसाद, मनोज कुमार गैड़ा, हेमा सती, दीपक कुमार, मनोज पंत, आरती आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments