HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : रा.ज.सेवा समिति ने विद्यालय में बांटे वाइट बोर्ड व कॉपियां

अल्मोड़ा : रा.ज.सेवा समिति ने विद्यालय में बांटे वाइट बोर्ड व कॉपियां

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जन सेवा के प्रति समर्पित संस्था राष्ट्रीय जन सेवा समिति अल्मोड़ा की ओर से यहां राजकीय जूनियर हाईस्कूल महतगांव में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए वाइट बोर्ड व कापियों का वितरण किया गया।

विकासखंड हवालबाग के राजकीय जूनियर हाईस्कूल महतगांव में हुए कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने समिति की अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी व महासचिव प्रकाश रावत का स्वागत गीत गाकर स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शोभा जोशी ने स्कूल के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महासचिव प्रकाश रावत ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए समिति द्वारा हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य नारायण सिंह बिष्ट, सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र, ज्योति तिवारी, निशा अग्रवाल, एसएमसी अध्यक्ष गंगा देवी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments