HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः सेवादल कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मिलेगा विशेष प्रशिक्षण-हेमा

अल्मोड़ाः सेवादल कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मिलेगा विशेष प्रशिक्षण-हेमा

कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष का अल्मोड़ा पहुंचने पर स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा है कि आने वाले समय में सेवादल के हर कार्यकर्ता को विशेष प्रशिक्षण देकर जमीनी स्तर पर संगठन को सुदृढ़ बनाया जाएगा और हर बूथ पर सेवादल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित का अल्मोड़ा आगमन पर कांग्रेसजनों ने स्वागत किया और जिला कांग्रेस कमेटी में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि हेमा पुरोहित की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सेवादल का अपना इतिहास रहा है व भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना अमूल्य सहयोग रहा है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा है कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है और भारत निर्माण का सपना सेवादल का है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने कहा कि अल्मोड़ा जिले में सेवादल को मजबूती प्रदान की जाएगी। सेवादल के जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी ने कहा कि जिले में हर ब्लॉक में कमेटी का गठन किया जायेगा व जिला कमेटी का विस्तार किया जायेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र भोज तथा संचालन प्रदेश ध्वज वाहक संजय दुर्गापाल ने किया। इस मौके पर सेवादल के अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष हेम आर्या, पीसीसी सदस्य दान सिंह नेगी, मनीष वर्मा, कमलेश तिवाड़ी, सरस्वती रोड़िया, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान, एससी संगठन जिला अध्यक्ष किशन लाल, शोभा जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा जोशी, दीपा साह, धीरज गैलाकोटी, रोहित रौतेला, वैभव पांडे, महेश चंद्र आर्या, ललित सतवाल, सुनील सिंह, शरद साह, नारायण दत्त पांडे, निजाम कुरेसी, गीता मेहरा, राधा राजपूत, विनोद वैष्णव, तारा भंडारी, मनोज सनवाल, पूरन सिंह रौतेला, वीके पांडे, दिनेश पिलखवाल, रमेश नेगी, कार्तिक साह, आदि उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments