HomeUttarakhandBageshwarबिजनौर निवासी का शव बागेश्वर में मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में...

बिजनौर निवासी का शव बागेश्वर में मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर। बागेश्वर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट निवासी 58 वर्षीय ऋषिपाल सिंह प्रजापति का शव बागेश्वर नगर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और स्वजनों को सूचना दे दी है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

पुलिस का कहना है कि 72 घंटे तक परिजनों का इंतजार किया जाएगा, उसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखा गया है और घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है।

कई वर्षों से कर रहे थे बागेश्वर में काम

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक ऋषिपाल सिंह प्रजापति घोड़े की लगाम, सुन, खर्ची आदि बनाने का कार्य करते थे। वे कई वर्षों से इस काम के सिलसिले में पिथौरागढ़ और बागेश्वर आते-जाते रहते थे।

शनिवार को कांडा रोड पर सेनौला के पास पुलिस को उनका शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

परिवार में पहले ही हो चुकी है दो पुत्रों की मौत

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट क्षेत्र के रहने वाले थे। उनके दो पुत्र थे, लेकिन दोनों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

घटना की सूचना पुलिस ने उनके भतीजे को फोन पर दे दी है। कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments