दिव्येश्वर में हुआ अंतिम संस्कार
सीएनई रिपोर्टर, गरुड़
वरिष्ठ उक्रांद नेता व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं समाजसेवी खीम सिंह राणा का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर राज्य आंदोलनकारियों एवं क्षेत्र वासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक ग्राम के निकटवर्ती घाट दिव्येश्वर में किया गया।

सीर गागरीगोल निवासी उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं राज्य आंदोलनकारी खीम सिंह राणा का 65 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। वह अपने पीछे पत्नी तथा 4 बच्चों का भरापूरा परिवार छोड़ गए है। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या,दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, उक्रांद के पूर्व केंद्रीय महामंत्री महेश परिहार, राजेन्द्र थायत, पूरन सिंह रावत, नरेंद्र रावत, दीपक पाठक, हीरा बल्लभ भट्ट, महेश जोशी, नवीन पांडेय, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, दीपक खुल्बे, बार के अध्यक्ष हरीश जोशी, पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण, मनीष वर्मा, योगेश वर्मा आदि ने दुःख व्यक्त किया है।

