HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : वरिष्ठ पत्रकार कंचना तिवारी को मातृ शोक

अल्मोड़ा : वरिष्ठ पत्रकार कंचना तिवारी को मातृ शोक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पत्रकार कंचना तिवारी की माता सरस्वती पांडे का 68 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। वह बीते लंबे समय से बीमार चल रही थी और विभिन्न अस्पतालों से उनका उपचार चल रहा था। गुरूवार को उन्होंने गोलना करड़िया स्थित आवास में अंतिम सांस ली।
स्व. सरस्वती पांडे अपने पीछे तीन विवाहित पुत्रों व एक विवाहित पुत्री समेत नाती—पोतों को भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके तीन पुत्रों में से एक सत्यों शिक्षक, एक हाईकोर्ट नैनीताल में हैं जबकि तीसरा पुत्र सेवायोजन कार्यालय बागेश्वर में कार्यरत है। गौरतलब है कि करीब दो साल पूर्व वरिष्ठ पत्रकार कंचना तिवारी के पिता स्व. दुर्गा दत्त पांडे का निधन हुआ था, जो यहां कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। दु:खद सूचना के बाद उनके घर में लोगों का तांता लग गया। तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। इधर अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के तमाम मीडिया कर्मियों ने पत्रकार कंचना तिवारी की माता के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए हार्दिक शोक संवेदना प्रकट की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments