HomeUttarakhandAlmoraवरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी पंचतत्व में विलीन, चित्रशिला घाट में अत्यंत गमगीन...

वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी पंचतत्व में विलीन, चित्रशिला घाट में अत्यंत गमगीन माहौल में अंत्येष्टि

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA/HALDWANI

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी का बेहद गमगीन माहौल में हल्द्वानी के चित्रशिला घाट में आज मंगलवार अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव देह को उनके पुत्र बिन्नी जोशी ने मुखाग्नि दी। शव यात्रा में पत्रकारों, राजनेताओं व गणमान्य जनों भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ज्ञात रहे कि वह लगभग दो माह से गम्भीर रूप से बीमार चल रहे थे और गत रात्रि उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज अल्मोड़ा से तमाम पत्रकार उनकी शव यात्रा में शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचे। दीप जोशी अल्मोड़ा में ब्यूरो प्रभारी के पद पर रहे तथा उन्होंने अमर उजाला में पत्रकारिता का सफर भीमताल से वर्ष 1992 से शुरू किया था। वह कुछ समय हल्द्वानी भी कार्यरत रहे, लेकिन अधिकांश सेवाकाल उनका अल्मोड़ा में ही रहा। उनकी अंतिम यात्रा में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार तारादत्त गुरूरानी, अल्मोड़ा से राजेंद्र रावत, कैलाश पांडे, पीसी तिवारी, अशोक पांडे, जगदीश जोशी, नवीन उपाध्याय, सुरेश तिवारी, हरीश भंडारी, निर्मल उप्रेती, सोनू सिजवाली, प्रमोद डालाकोटी, रमेश जोशी, दीप बोरा, प्रशांत बिष्ट, पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश रावत, जिला सूचना अधिकारी अजनेश राणा, तारादत्त पांडे आदि पत्रकारों व तमाम नागरिक शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments