HomeBreaking NewsAir India के 300 सीनियर कर्मचारी एक साथ Sick Leave पर, कैंसिल...

Air India के 300 सीनियर कर्मचारी एक साथ Sick Leave पर, कैंसिल हुई 78 फ्लाइट

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/एयर इंडिया में इस बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यदि आप इस फ्लाइट से सफर करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बता दें कि अब एयर इंडिया की फ्लाइट ऑपरेट नहीं होंगी क्योंकि Air India and Air India Express Airlines की 78 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।

बता दें कि Air India की 78 नेशलन और इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। जिसका कारण यह है कि एयर इंडिया के 300 सीनियर कर्मचारी एक साथ बीमार पड़ गए हैं और सिक लीव पर चले गए हैं। कर्मचारियों के एक साथ बीमारी की छुट्ट पर जाने के कारण मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक कुल 78 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं।

हैरानी की बात तो यह है​​ कि सभी सीनियर कर्मचारियों ने छुट्टी लेने के बाद अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए हैं। क्रू के ना होने के कारण कई फ्लाइट्स में देरी भी हुई है। मामले की जांच में Civil Aviation Authority भी जुटी हुई है।

मामले को लेकर एयरलाइन का बयान भी सामने आया है। इसके अनुसार कैबिन क्रू के एक सेक्शन ने जानकारी दी है कि वो बीमार हो गए हैं। ये सिलसिला पिछली रात शुरू हुआ था, जिसके बाद बुधवार सुबह तक कुल 78 फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है। वहीं इस कारण से कई फ्लाइट्स में देरी भी हुई है। कंपनी इस मामले पर क्रू के सदस्यों से बात भी कर रही है।

कस्टमर्स को मिलेगा रिफंड

एयरलाइन ने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल होने के कारण अब फुल रिफंड मिलेगा। हालांकि यह विकल्प है कि वह रिफंड लेना चाहते हैं या फ्लाइट को अन्य में शेड्यूल करना। कंपनी ने यात्रियों को सलाह जारी की है कि एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट का स्टेटस देखना ना भूलें।

सोशल मीडिया पर यात्रियों ने शेयर की दिक्कत

एअर इंडिया की फ्लाइट्स अचानक कैंसिल होने के चलते यात्रियों की भी भारी फजीहत हुई। कई ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत दर्ज की है। यात्रियों का कहना है कि उड़ानें कैंसिल होने की उन्हें पूर्व सूचना तक नहीं मिली। यह बड़ा पीड़ादायक है।

एयर इंडिया ने मांगी माफी

यात्रियों की परेशानियों को समझते हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षमा मांगी है। उन्होंने यात्रियों की शिकायत पर अपने ट्विटर (अब X) हैंडल पर लिखा कि उन्हें असुविधा के खेद है। फ्लाइट्स का कैंसिलेशन ऑपरेशनल कारणों की वजह से किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments