HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: गांधी आश्रम के वरिष्ठ कर्मचारी तारा चंद्र जोशी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई...

अल्मोड़ा: गांधी आश्रम के वरिष्ठ कर्मचारी तारा चंद्र जोशी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी

ADVERTISEMENTSAd

— गांधी आश्रम परिवार ने किया सम्मान, दीर्घायु व सुखी जीवन की कामना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गांधी आश्रम में लंबी सेवा देने के बाद आज गांधी आश्रम अल्मोड़ा में कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारी तारा दत्त जोशी सेवानिवृत्त हो गए। इन्हें सेवानिवृत्ति पर गांधी आश्रम परिवार ने भावभीनी विदाई दी। गांधी आश्रम के प्रबंधक उमेश चंद्र जोशी व अन्य लोगों ने सेवानिवृत्त तारा चंद्र जोशी की कार्यशैली व ईमानदारी की सराहना की और उनका फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर सभी ने उनके सपरिवार सुखी, निरोगी व दीर्घायु होने की कामना करते हुए विदाई दी। विदाई कार्यक्रम में प्रबंधक उमेश चंद्र जोशी, जीवन चंद्र जोशी, इंद्र सिंह, जीवन​ सिंह रावत, सागर परिहार, ललित सिंह कोरंगा समेत स्वाधीन प्रजा के संपादक प्रकाश चंद्र पांडे, दीवान​ सिंह मेहरा, देवेंद्र मौर्या, पत्रकार दीपक मनराल, चन्दन नेगी, निर्मल उप्रेती आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments