HomeAccidentBig Breaking : भाजपा के वरिष्ठ नेता सामंती सहित 03 की सड़क...

Big Breaking : भाजपा के वरिष्ठ नेता सामंती सहित 03 की सड़क हादसे में मौत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, रूद्रपुर

उधम सिंह नगर के रूद्रपुर से एक बेहद दु:खद ख़बर आई है। रुद्रपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता व मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सामंती ​सहित तीन लोगों की पंजाब के बटाला में एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। भाजपा विधायक राजकुमार ठकुराल ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है और इसे पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

उल्लेखनीय है कि रूद्रपुर निवासी भाजपा के ​वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सामंती, बिलासपुर निवासी गुरतेज सिंह और हरजिंदर सिंह कार से पंजाब जा रहे थे। पंजाब के बटाला के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आज मंगलवार को जैसे ही इस हादसे की खबर मिली पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि सामंती विधायक राजकुमार ठुकराल के काफी नजदीक थे। विधायक ठुकराल ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की है। आज जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी व राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में भाजपा नेता व कार्यकर्ता लगे हुए थे तभी यह दिल को दहला देने वाली ख़बर भी आ गई। तमाम भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी। पार्टी के तमाम कार्यकर्ता शोक में डूब गये हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments