HomeUttarakhandAlmoraखिसकते जनाधार को देख मोदी सरकार ने लिए तीनों किसान बिल वापस...

खिसकते जनाधार को देख मोदी सरकार ने लिए तीनों किसान बिल वापस : भुवन जोशी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

तीनों कृषि कानून वापस लिये जाने के मोदी सरकार के फैसले का आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य भुवन चंद्र जोशी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि असल में यह फैसला मोदी सरकार ने 05 राज्यों में होने जा रहे चुनावों में अपने खिसकते जनाधार को देखते हुए मजबूरी में लिया है।

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके भुवन चंद्र जोशी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि केंद्र सराकर द्वारा लिये गए निर्णय स्वागत योग्य हैं। उन्होंने कहा कि यह लम्बे समय से चले आ रहे किसान आंदोलन की जीत है। कोई भी राजनीतिक दल किसानों के हितों को हासिये में डालकर सत्ता पर अधिक समय तक काबिज नही रह सकता। केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों पर यह निर्णय बहुत पहले कर लेना था। फिर भी देर से सही लेकिन निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने मांग करी कि आंदोलन में शहीद किसान परिवारों को जीवन यापन के लिए उचित मुआवजा दिया जाये और शहीद किसान परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये। उन्होंने कहा कि किसानो के हितों के मुद्दे में केंद्र सरकार को एक सर्वदलीय बैठक जिसमे सभी किसान नेता भी शामिल हों आम राय से देश मे नई किसान नीति लागू की जाये। उन्होंने कहा कि ये 5 राज्यो में होने वाले चुनावों ओर किसान आंदोलन के कारण अपने खिसकते जनाधार को देखते हुए मजबूरी में लिया गया यह निर्णय है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments