HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : SDM संगीता कनौजिया का निधन, सड़क हादसे में हुई थी...

उत्तराखंड : SDM संगीता कनौजिया का निधन, सड़क हादसे में हुई थी घायल

ADVERTISEMENTS

देहरादून/ऋषिकेश| उत्तराखंड से दुःखद खबर सामने आ रही है, हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की आज गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स) ऋषिकेश में मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस दुःखद खबर की पुष्टि की।

इस वर्ष 26 अप्रैल 2022 को लक्सर में हुई थी सड़क दुर्घटना

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

26 अप्रैल 2022 को लक्सर रुड़की मार्ग पर भीषण हादसा हो गया था। एसडीएम संगीता कनौजिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। चालक की गोविंद राम मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई थी। गंभीर हालत में उन्हें रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उनके सिर और जबड़े में चोट लगी थी। हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। एम्स ऋषिकेश में उनका इलाज जा रहा था, लेकिन गुरुवार को उनका निधन हो गया।

एम्‍स के क्रिटिकल केयर यूनिट में किया था भर्ती

एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि एम्स ऋषिकेश के क्रिटिकल केयर यूनिट पर उनको भर्ती कराया गया था। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे उनकी मृत्यु हो गई। प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। उनके स्वजन यही मौजूद है। बता दें कि संगीता शांति नगर ऋषिकेश निवासी रमेश कनौजिया की पुत्री हैं।

इस वर्ष 26 अप्रैल 2022 को लक्सर में हुई थी सड़क दुर्घटना

गर्दन सहित छाती और सिर में आई थी गंभीर चोटें

चिकित्सकों के अनुसार, एमआरआइ रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई थी। हादसे के समय उनके एक हाथ की हड्डी भी टूट गई थी।

एसडीएम के निधन पर जिलाधिकारी ने जताया दुःख

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से, दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए, शोक संतप्त परिवारजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये, प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री धामी ने मजिस्‍ट्रीयल जांच के दिए थे निर्देश

उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर-रुड़की मार्ग पर एसडीएम लक्सर के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस दुर्घटनाग्रस्त

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments