HomeUttarakhandAlmoraAlmora: ग्रामीणों की शिकायतें सुनने खुद गांव पहुंचे एसडीएम

Almora: ग्रामीणों की शिकायतें सुनने खुद गांव पहुंचे एसडीएम

ADVERTISEMENTS

— इस गांव की समस्याएं जानी और विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उप जिलाधिकारी सदर आज विकासखंड भैसियाछाना के गांव थिकलना पहुंच गए। जहां उन्होंने विकास कार्य देखे और चौपाल लगाकर गांव की समस्याएं व ग्रामीणों की​ शिकायतें सुनी। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल संज्ञान में आई समस्याओं के त्वरित निदान की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा गोपाल सिंह चौहान ने विकासखंड भैंसियाछाना के धौलछीना क्षेत्र के ग्राम थिकलना का भ्रमण किया और विकास कार्य देखे। वहीं ‘जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और गांव की समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। विभिन्न समस्याओं का समाधान मौके पर भी किया गया। विभागों से कहा कि जो समस्याएं संज्ञान में आई हैं, उनके समाधान के लिए तत्काल कार्यवाही शुरू की जाए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments