HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: TB मुक्त भारत अभियान में 128 लोगों की स्क्रीनिंग

अल्मोड़ा: TB मुक्त भारत अभियान में 128 लोगों की स्क्रीनिंग

ADVERTISEMENTS

पौष्टिक आहार किट देकर निक्षय मित्र बनने का संकल्प

अल्मोड़ा (उत्तराखंड)। टीबी (क्षय रोग) मुक्त भारत अभियान को गति देते हुए, जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। डीटीओ डॉ. प्रांशु डेनियल्स के मार्गदर्शन में, हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन का उपयोग कर 46 एक्स-रे और 82 लोगों की टीबी रोग से जुड़ी स्क्रीनिंग की गई।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) अल्मोड़ा डॉ. नवीन चंद्र तिवारी और एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित की उपस्थिति रही। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी सजेश कुमार ने निक्षय मित्र बनकर राष्ट्रीय टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने संस्थान द्वारा इलाज ले रहे टीबी मरीज को पौष्टिक आहार किट प्रदान करने का आश्वासन दिया और अधिक से अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनकर मरीजों को गोद लेने की प्रक्रिया से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर हवालबाग, आनंद मेहता ने संस्थान के कर्मचारियों और आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों को टीबी के लक्षण, निकटतम चिकित्सा केंद्रों पर निःशुल्क जांच और निःशुल्क इलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जनसहयोग, जन सहभागिता, जनआंदोलन के रूप में भारत को टीबी मुक्त बनाने में आम नागरिक की अहम भूमिका पर जोर दिया।

इस अवसर पर, स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” कैंपेन की उपयोगिता पर भी जागरूकता फैलाई गई और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जांच और इलाज को जीवन में अपनाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में नवल किशोर, हितेश दुर्गापाल, बीसी पंत मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा टीम और संस्थान के कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments