कोतवाली में शिकायत दर्ज
भवाली, नैनीताल। क्षेत्र में वाहन चोरों के हौंसले बुलंद हैं। यहां वार्ड नं. 3 टम्टूडा में रात को घर के गैराज में रखी स्कूटी को चोर ले गए। मामले की प्राथमिकी भवाली कोतवाली में दर्ज कराई गई है। घटना के 12 रोज बीतने के बावजूद अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।
दरअसल, टम्टूडा निवासी रोहित कुमार पुत्र सियाराम ने कोतवाली भवाली में प्रभारी निरीक्षक महोदय को लिखित शिकायत देकर अपनी स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
शिकायत के अनुसार, 3 अगस्त 2025 को रोहित कुमार अपनी स्कूटी (UK04AN6679) को अपने घर के गैराज में खड़ी करके गए थे। 4 अगस्त 2025 को जब वह सुबह ऑफिस जाने के लिए निकले, तो उन्होंने देखा कि उनकी स्कूटी गैराज से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी स्कूटी का पता नहीं चल पाया।
चोरी हुई स्कूटी के अंदर रोहित का पर्स भी था, जिसमें उनका ड्राइविंग लाइसेंस (DL), एटीएम कार्ड और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) मौजूद थे। उन्होंने पुलिस से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।
ज्ञात रहे कि भवाली में इससे पूर्व भी चोरी की वारदातें हुई हैं। मल्ली बाजार में भी एक व्यक्ति की बाइक चोरी की सूचना है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर पीड़ित का कहना है कि स्कूटी चोरी चले जाने से वह काफी आहत हैं। उन्होंने पुलिस से इस मामले में शीघ्र स्कूटी चोरी की घटना का खुलासा कर स्कूटी उन्हें वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
गैराज से स्कूटी चोरी, थाने में दर्ज रिपोर्ट —

