HomeUttarakhandAlmoraAlmora: 10 हजार की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा स्कूटी सवार

Almora: 10 हजार की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा स्कूटी सवार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के चौखुटिया थानांतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान एक स्कूटी सवार को 10 हजार रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। स्कूटी सीज कर ली है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गत दिवस ​चौखुटिया पुलिस ने गश्त के दौरान द्वाराहाट रोड पर निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प के पास स्कूटी संख्या यूके-07 एफसी-0937 को रोककर चेक किया, तो उसमें सवा प्रेम सिंह कन्याल पुत्र स्व. नारायण सिंह कन्याल, निवासी ग्राम बगड़ी, थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 09 बोतल व 16 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए स्कूटी सीज कर ली और थाना चौखुटिया में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महन्त ने बताया कि आरोपी शराब को ठेके से खरीद कर अपने गांव ले जा रहा था, जहां उसका इरादा इस मदिरा को लोगों को थोड़ा- थोड़ा बेचकर अधिक लाभ प्राप्त कराना था। बरामद शराब की कीमत 10,000 रुपये बताई गई है। पुलिस टीम में हेड कानिस्टेबल दीपक कुमार व प्रदीप रौतेला शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments