HomeAccidentटैंपो ट्रैवलर से टकरा खाई में गिरी स्कूटी, महिला आरक्षी की मौत,...

टैंपो ट्रैवलर से टकरा खाई में गिरी स्कूटी, महिला आरक्षी की मौत, दर्जन भर घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में आए दिन होने वाले सड़क हादसों में कमी नहीं आ पा रही है। यहां हैड़ाखान मार्ग में हुए एक हादसे में टैंपो ट्रैवलर, बाइक व स्कूटी की टक्कर में करीब दर्जन भर लोग घायल हो गये, जबकि स्कूटी सवार एक महिला आरक्षी की दर्दनाक मौत हो गई।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

घटनाक्रम के अनुसार गत दिवस मंगलवार को गौलापार दौली खत्ता गांव निवासी शिव सिंह बिष्ट के निवास से बारात स्यूड़ा गई थी। बाराती टेंपो ट्रैवलर संख्या यूके 04 पीए 0821 से लौट रहे थे। इसी दौरान काठगोदाम बैरियर से करीब 03 किमी पूर्व हैड़ाखान मार्ग पर ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया और वह एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराकर रुक गया। जबकि स्कूटी सवार महिला सिपाही रेणू सीधे खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई। मृतका बरेली में तैनात थी।

ट्रैवलर में सवार बरातियों में लगभग 11 घायल हुए, जिनमें से 05 को अधिक चोटें आई। वहीं स्कूटी सवार आरपीएफ की महिला कांस्टेबल रेणु (30 साल) की मौत हो गई और उसका साथी कमलेश घायल हो गया। साथ ही बाइक में सवार आरपीएफ आरक्षी दिनेश मीणा और सविता भी घायल हो गए। 03 आरक्षियों को नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची।

टेंपो ट्रेवलर के घायलों में चमोली ओखलकांडा निवासी दीवान सिंह, गौलापार निवासी दीपा चिलवाल, दौलीखत्ता निवासी हर्षित गोस्वामी, खुशाल सिंह, शक्तिफार्म ऊधमसिंह नगर निवासी निर्मला बिष्ट, शंकर सिंह बिष्ट, टीकम सिंह बिष्ट, हर्षित बिष्ट, शांतिपुरी ऊधमसिंह नगर निवासी तारा बिष्ट, विमला बिष्ट, गौलापार निवासी दीपा बिष्ट, लालकुआं निवासी मनीषा फर्त्याल, शक्तिफार्म ऊधमसिंह नगर निवासी हिमांशु बिष्ट, गोविंदनगर शक्तिफार्म निवासी नेहा बिष्ट, दऊवा निवासी सोबन सिंह शामिल हैं। गौलापार नकायल निवासी श्याम सिंह बिष्ट और उनकी मां बसंती देवी दोनों घायल हैं। घायलों में पांच लोगों का सुशीला तिवारी में इलाज चल रहा है। इधर एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतका रेणु के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments