HomeBreaking Newsहल्द्वानी : कल भी नैनीताल जिले में बारिश के कारण स्कूल रहेंगे...

हल्द्वानी : कल भी नैनीताल जिले में बारिश के कारण स्कूल रहेंगे बंद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी| बारिश के चलते कल 10 अक्टूबर सोमवार को भी सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में नैनीताल के जिलाधिकारी ने आदेश जारी किये है।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 10 अक्टूबर (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रखने के आदेश दिए है।

इसके साथ ही प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में 12 अक्टूबर तक येलो अलर्ट, विभाग ने जारी किया मौसम अपडेट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments