मौसम की बेरुखी: कल अल्मोड़ा​ जिले में बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र व विद्यालय

0
जिले में कल भी बंद रहेंगे विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र
जिले में कल भी बंद रहेंगे विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम अलर्ट के मद्देनजर 10 अक्टूबर यानी कल भी अल्मोड़ा जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शासकीय/अशासकीय विद्यालयोंमें अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश प्रभारी जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया ने जारी किए हैं।

आदेश में कहा गया है कि विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में समस्त स्टाफ अपने—अपने कार्यस्थल पर बने रहेंगे। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी अल्मोड़ा को उक्तानुसार आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS