विद्यालयों में लगातार शिक्षण कार्य कर रहा है एससी-एसटी शिक्षक संघ

0
विद्यालयों में लगातार शिक्षण कार्य कर रहा है एससी-एसटी शिक्षक संघ
विद्यालयों में लगातार शिक्षण कार्य कर रहा है एससी-एसटी शिक्षक संघ

एसोसिएशन ने छात्रहित को दी प्राथमिकता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

जहां एक ओर राजकीय विद्यालयों में चाक डाउन के कारण शिक्षण कार्य ठप पड़ा हुआ है, वहीं अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संघ ने छात्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विद्यालयों में नियमित उपस्थिति दर्ज कर शिक्षण कार्य जारी रखा है।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय टम्टा, महामंत्री महेंद्र प्रकाश और जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा सुंदर लाल आर्य ने शिक्षकों से अपील की है कि वे विद्यालयों में निरंतर उपस्थित रहकर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न होने दें।

अल्मोड़ा जनपद में संघ से जुड़े शिक्षक विद्यालयों की व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कार्य कर रहे हैं। हालांकि, संघ ने सरकार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई ज्ञापन सौंपे हैं और शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई है।

मुख्य मांगों में प्रधानाचार्य भर्ती में शत-प्रतिशत पदोन्नति की व्यवस्था करने अथवा विभागीय भर्ती की दशा में आरक्षित कोटा प्रदान करने की बात प्रमुख रूप से उठाई गई है।

इसी मुद्दे पर अल्मोड़ा की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदर लाल आर्य ने की। बैठक में महामंत्री सुभाष चंद्र, कोषाध्यक्ष दिगपाल राम, उपाध्यक्ष जीवन लाल, प्रांतीय महामंत्री महेंद्र प्रकाश, संरक्षक भूपाल प्रसाद कोहली और संजय कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें