HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज: धरने के 14वें दिन नगर निगम पीड़ित सत्येंद्र ने साथियों...

हल्द्वानी न्यूज: धरने के 14वें दिन नगर निगम पीड़ित सत्येंद्र ने साथियों संग फूंका नगर निगम व सरकार का पुतला

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा घर से बेदखल किए गए सत्येंद्र व उनकी गर्भवती पत्नी के धरने के 14वें दिन आंदेलनरत परिवार ने नगर निगम व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर पीड़ित सत्येंद्र ने कहा कि उनके साथ जो अन्याय किया गया है काफी निंदनीय व अशोभनीय है। जबकि आज देश में कोरोना को लेकर विषम परिस्थितियां बनी हुई हैं, उन्हें उनके ही घर से निकालना न्यायचित नहीं है। इस मौके पर पार्षद रवि बाल्मीकि ने कहा कि पीड़ित सत्येंद्र कुमार बीमार हैं तथा उनकी पत्नी संगीता गर्भवती हैं। ऐसे में उनको उनके पुश्तैनी मकान से निकाल देने में नगर निगम का गुंडाराज व अन्याय साफ नजर आता है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उन्होंने कहा कि पीड़ित द्वारा आरटीआई मांगने के विरोध तथा द्वेष की दृष्टि से ही उसको उसके मकान से निकाला है। भीम फोर्स के राजेश राज ने कहा कि पीड़ित परिवार को जब तक न्याय नहीं मिलता, धरना ऐसे ही जारी रहेगा। आज पीड़ित व उनके परिवार के ऊपर हुए अन्याय के खिलाफ भीमफोर्स, बहुजन मूलनिवासी सेना तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पीड़ित के ऊपर नगर निगम के द्वारा किये गए गैरकानूनी कृत्य व अत्याचार के खिलाफ बुद्धपार्क हल्द्वानी में नगर निगम व नगर आयुक्त का पुतला दहन किया।

पुतला दहन करने वालों में पीड़ित सत्येंद्र कुमार, उनकी पत्नी संगीता के साथ भीम फ़ोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश राज, अंबेडकर पार्षद रवि बाल्मीकि, सुन्दर लाल आर्या, शबाब, कुलदीप सिंह, मनोज कुमार रुकमणी अभिषेक अनुज कुमार, अंकुश चौधरी, विक्रम शिलालेन, कुलदीप सिंह, दिलावर सिंह, मंजू आर्य, अक्षय,विक्की व अभिषेक सहित आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments