HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: सरंपचों ने सरकारों पर लगाया वन पंचायतों की उपेक्षा का...

Someshwar News: सरंपचों ने सरकारों पर लगाया वन पंचायतों की उपेक्षा का आरोप, संगठन की नवीन कार्यकारिणी गठित

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
वन पंचायत सरपंच संगठन सोमेश्वर की आवश्यक बैठक यहां रामलीला मैदान में संपन्न हुई। जिसमें वन पंचायतों की उपेक्षा का आरोप प्रमुखता से लगा। वहीं पंचायतों के विकास के लिए ठोस योजना बनाने की मांग उठी। साथ ही संगठन की नवीन कार्यकारिणी गठित कर ली गई।

बैठक में वन पंचायतों की समस्याओं और सरपंचों के समक्ष आ रही दिक्कतों पर मंत्रणा हुई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार और पिछली सरकारों ने वन पंचायतों की उपेक्षा की है। उन्होंने वन पंचायतों के विकास के लिए समय—समय पर नई योजनाएं बनाने, वन पंचायतों का सौंदर्यीकरण एवं सुरक्षा रखरखाव करने की पुरजोर मांग उठाई।
विनोद अध्यक्ष, लीला महामंत्री

बैठक में संगठन की नवीन कार्यकारिणी चुन ली गई। जिसमें विनोद पाण्डेय अध्यक्ष, दिनकर प्रकाश जोशी, जीवन सिंह खर्कवाल व पुष्कर तिवारी उपाध्यक्ष, लीला बोरा व गोविंद सिंह रावत महामंत्री, गोपाल सिंह गंगोला सचिव, आनंद बल्लभ लोहनी उप सचिव तथा बसंत कैड़ा कोषाध्यक्ष चुने गए। इनके अलावा जीत सिंह नेगी, रतन सिंह रावत, मोहन ​गिरी, अमर सिंह मेहरा को संरक्षण मंडल में शामिल किया गया जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में दीवान राम, दीवान सिंह, सुंदर सिंह बजेठा, लाल सिंह खाती, रामनाथ गोस्वामी, दीपा देवी आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments