HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : वनाग्नि में धधक रहे सरना के जंगल, रिहायशी इलाकों...

बिग ब्रेकिंग : वनाग्नि में धधक रहे सरना के जंगल, रिहायशी इलाकों को खतरा, आग बुझाने में जुटे ग्रामीण

अल्मोड़ा। यहां विकासखंड हवालबाग अंतर्गत की डोबा ग्राम सभा अंतर्गत सरना में अचानक भीषण आग लग गई है। यह आग रिहायशी इलाके की तरफ पहुंचने से खतरे की आशंका बनी हुई है। आज सुबह से ही सरना व आस—पास के जंगल वनाग्नि में धधक रहे हैं। हर तरफ धुंआ ही धुआं दिखाई दे रहा है। बीच—बीच में चल रही हवाओं से आग आगे जंगलों की ओर फैलते हुए रिहायशी इलाकों तक भी पहुंच सकती है। इधर आग को बुझाने के लिए ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गये हैं। नवीन तिवारी, दीपक तिवारी, उमेश तिवारी आदि ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डाल आग का बुझाने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह आग सरना से डोबा की ओर जा रही है। यदि आग किसी रिहायशी बस्ती में पहुंच गयी तो बड़ी हानि हो सकती है। इधर इस संबंध में जानकारी लेने के लिए डीएफओ केएस रावत को फोन किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नही उठा। समाचार लिखे जाने तक मुख्य वन संरक्षक प्रवीण कुमार का मोबाइल भी व्यस्त आ रहा था।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments