सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पनुवानौला नन्हे—मुन्नों ने मनाया बसंतोत्सव
ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला। विकासखंड धौलादेवी के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पनुवानौला में नव प्रवेश हेतु वसंतोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर माँ सरस्वती पूजन कर नए बच्चों के प्रवेश किये गए।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, जिसमें प्रधानाचार्य जर्नादन ओली द्वारा अधिक से अधिक नव प्रवेश हेतु अभिवावकों से अपील की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ह्यूमन राइट्स एवं एंटीकरप्शन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डीएन भट्ट, विद्यालय परिवार के राजेंद्र सिंह बनौला, दीपा नेगी, जनार्दन ओली, रामपाल सिंह चम्याल, रमेश बिष्ट, बिशन सिंह, गोकुल सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पनुवानौला नन्हे—मुन्नों ने मनाया बसंतोत्सव
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।