HomeUttarakhandAlmoraAlmora News - कोरोना से जंग : शीतलाखेत के नौला में किया...

Almora News – कोरोना से जंग : शीतलाखेत के नौला में किया व्यापक सेनेटाइजेशन, सामाजसेवी बिष्ट ने जारी की अपील…

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अब तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। शीतलाखेत के ग्राम नौला में मां श्यामा ट्रांसपोर्ट अल्मोड़ा की ओर से संपूर्ण क्षेत्र में दवा का छिड़काव किया गया। साथ ही मास्क का वितरण भी किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता कृपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए सेनेटाइजेशन के साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने आम जनता के नाम जारी अपील में कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए अपने एवं समाज के हित में आगे आएं और अपने—अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सेनेटाइजेशन करवाएं।

साथ ही अन्य लोगों को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक करें। उन्होंने लोगों से मास्क अनिवार्य रूप से पहनने तथा विशेष सावधानी बरतने का आग्रह भी किया। इस कार्य को संपन्न कराने में अर्जुन मेहरा, योगेश मेहरा, कृपाल बिष्ट, रवि मेहरा, भानु मेहरा, जीवन सिंह आदि का अहम योगदान रहा।

Uttarakhand : सावधान, अगले 24 घंटों में भारी बारिश की सम्भावना, मौसम विभाग ने जारी किया है हाई अलर्ट

Singapore को रास नही आया केजरीवाल का बयान, कहा कोरोना का कोई ‘Singapore Variant’ नही यह India का ही है

दु:खद : कोरोना से जिंदगी की जंग हार गये राज्यमंत्री विजय कश्यप

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments