Almora News: धौलादेवी ब्लाक में जगह—जगह सेनिटाइजेशन और बांटे मास्क, ब्लाक प्रमुख नेहा बिष्ट के निर्देशन पर चल रहा अभियान
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
धौलादेवी की ब्लाक प्रमुख नेहा बिष्ट के निर्देशन में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से जागेश्वर विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क वितरण व सेनिटाइजेशन का कार्य जारी है। आज भाजपा नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धौलादेवी, बीआरसी धौलादेवी, सेलकांडे, जीआईसी इंटर कालेज धौलादेवी, गैंग हेड, चेलछीना, झालडुंगरा, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गुणादित्य, स्टेट बैंक गुणादित्य, गुणादित्य बाजार, टेय्याखान, कसेड़मन्या, चगेठी, आयुर्वेदिक चिकित्सालय चगेठी तथा ग्रामीण बाजारों में सेनिटाइजेशन का कार्य किया।
अल्मोड़ा में बीते 24 घंटे में 64 नए केस, 18 नगर क्षेत्र से
इसके साथ ही टीम ने ग्रामीण जनता से घरों में रहने, मास्क पहनने, हाथ धोते रहने, बिना कार्य घर से नहीं निकलने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की। इस टीम में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष गणेश भैसोड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी दन्या मंडल गौरव नैनवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिंह भैसोड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य बिशन सिंह भैसोड़ा, ग्राम प्रधान काफली राजेंद्र प्रसाद, व्यापार मंडल अध्यक्ष काफलीखान दिवान सिंह बिष्ट, भाजयुमो मंडल महामंत्री जागेश्वर कल्याण बिष्ट, विद्यार्थी परिषद के हेमन्त बिष्ट, नंदन लाल साह, रिषभ साह, पूरन लाल साह, पूर्व प्रधान राम लाल साह, मनीष नैनवाल, महेश राम, गोविंद राम, सुन्दर राम, नारायण कोहली आदि लोग मौजूद रहे।
भाजपा नगर उपाध्यक्ष रोहित साह की माता किरन साह का निधन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
उत्तराखंड ब्रेकिंग : व्यापारी हित में बाजार खुलने की दी जा सकती है अनुमति, सरकार कर रही विचार मंथन
जिला कारागार के वरिष्ठ सहायक की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी : 500 बेड वाले कोविड अस्पताल का सीएम ने किया शुभारंभ
रोचक ख़बर : यहां शादी वाले घर में नकली दुल्हन की एंट्री से मचा बवाल, पढ़िये पूरी ख़बर….