HomeUttarakhandAlmoraएसएसजे विश्वविद्यालय में शीघ्र खुलवायें समर्थ पोर्टल : धामी

एसएसजे विश्वविद्यालय में शीघ्र खुलवायें समर्थ पोर्टल : धामी

ADVERTISEMENTSAd

📌 छात्र संघ अध्यक्ष राहुल सिंह धामी ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

CNE NEWS/अल्मोड़ा। छात्र संघ अध्यक्ष टाइगर ग्रुप राहुल सिंह धामी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंप समर्थ पोर्टल खुलवाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में समर्थ पोर्टल से सारे प्रवेश हो रहे हैं। किंतु यह कुछ समय से प्रदेश में बंद किया जा चुका है। जिस कारण बहुत से विद्यार्थी अपना प्रवेश नहीं करा पाए हैं। जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है।

उन्होंने कहा कि जब इस बारे में परिसर प्रशासन से बात की गई तो उनकी ओर से भी इस संबंध में कुछ कर पाने में असमर्थता जाहिर की गई। परिसर प्रशासन का भी यही कहना है कि प्रवेश समर्थ पोर्टल से ही होंगे।

अध्यक्ष राहुल सिंह धामी ने कहा कि एसएसजे परिसर में इससे संबंधित कोई अधिकारी भी नहीं है। अतएव कुलपति ही समस्या का समाधान कर सकते हैं।

उन्होंने कुलपति से आग्रह किया कि समर्थ पोर्टल के अधिकारियों से वह वार्ता करें और विद्यार्थियों के भविष्य को बचाने के लिए उनसे बातचीत करें। ताकि विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित हो सके और उनका भविष्य प्रभावित न हो। उन्होंन कुलपति से आग्रह किया कि समर्थ पोर्टल खुलवा विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करने का कष्ट करें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments