HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: दो दिन होली आयोजित करेगी सालम समिति

अल्मोड़ा: दो दिन होली आयोजित करेगी सालम समिति

ADVERTISEMENTS

✍🏾 बैठक में तिथि तय की, विनोद जोशी को बनाया संयोजक

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सालम समिति अल्मोड़ा विगत वर्षों की भांति इस बार भी दो दिवसीय होली कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसके लिए विनोद जोशी को संयोजक नामित किया गया है। यह निर्णय आज समिति की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धोनी बहुउद्देशीय वाचनालय/पुस्तकालय सभागार में आयोजित बैठक में लिया गया।

रविवार को बैठक में व्यापक चर्चा के बाद तय किया गया कि आगामी 21 व 22 मार्च को दो दिन होली कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम दोनों दिन सांय 4 बजे से होंगे। आयोजन स्थल स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी पुस्तकालय सभागार रहेगा। होली आयोजन के लिए विनोद जोशी को संयोजक नामित किया गया। इसके अलावा समिति का ऑडिट कराने की जिम्मेदारी समिति सचिव अमरनाथ सिंह रजवार व कोषाध्यक्ष विपिन चंद्र जोशी को सौंपी गई। बैठक में पुस्तकालय भवन की मरमत व रंगरोगन का कार्य संपादित कराने के लिए समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजी. गोपाल सिंह मेहरा का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक के जरिये अल्मोड़ा निवास करने वाले सालम क्षेत्र के लोगों से समिति से जुड़ने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत व संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा ने किया। जिसमें समिति के संरक्षक एडवोकेट गोविंद लाल वर्मा, भागीरथ पांडे, विपिन जोशी, गोपाल मेहरा, विनोद जोशी, प्रदीप बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, हरीश पांडे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments